बिहार में पहली बार किसी विदेशी महिला नागरिक को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत भारतीय नागरिकता मिली है। बिहार के आरा के चित्रटोली रोड में सुमित्रा रानी साहा को 40 साल बाद यह नागरिकता मिली है। उन्हें भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र सौंप दिया गया है। महिला पिछले 40 साल से वीजा लेकर रह रहीं थीं। महिला पिछले 4 दशक से नागरिकता के लिए कभी थाने तो कभी वीजा के लिए एंबेसी के चक्कर लगा रही थी। लेकिन अब उन्हें सफलता मिल गई है। इस दौरान महिला को कई बार धमकियां भी मिली। लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी। महिला को पुलिस की सख्ती का सामना भी करना पड़ा
