Get App

घर बैठे हफ्ते में सिर्फ 10 घंटे का काम और सैलरी 22 लाख, एक आइडिया ने बदल दी इस महिला की जिंदगी

फ्लोरिडा की रहने वाली एमिली ओडियो-सटन ने अपने साइड बिजनेस से सालाना 2 करोड़ रुपये तक की कमाई कर रही है। वह ऑनलाइन प्रिंट वाले टीशर्ट बेचती है, जिसके डिजाइन वह कैनवा से बनाती है। आइए जानते हैं इनकी पूरी कहानी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2024 पर 5:49 PM
घर बैठे हफ्ते में सिर्फ 10 घंटे का काम और सैलरी 22 लाख, एक आइडिया ने बदल दी इस महिला की जिंदगी
florida women: एक आईडिया ने इस महिला की बदल दी जिंदगी

एक रियलिटी शो देखते हुए फ्लोरिडा की रहने वाली एमिली ओडियो-सटन (Emily Odio-Sutton) के दिमाग में साइड बिजनेस करने का आइडिया आया। अब वह इस बिजनेस की सालाना लगभग 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रही है। एमिली ने दो साल पहले अपने जॉब के साथ-साथ एक ऑनलाइन स्टोर शुरू किया था। इस स्टोर में वो ऑनलाइन टीशर्ट बेचती है। लेकिन एमिली के टीशर्ट्स की खास बात ये थी कि वह इन टीशर्ट पर डिजाइन कैनवा से और Printify के जरिए ऑर्डर पूरे करती थी।

बिजनेस से बदली एमिली की लाइफ

बता दें कि एमिली का आइडिया काम कर गया और उनका ऑनलाइन बिजनेस चल पड़ा। एमिली को इस छोटे से शुरुआत से $236,000 (लगभग 2 करोड़ रुपये) की कमाई हुई। अगर इस महीने के हिसाब से देखा जाए तो उन्हें हर महीने $26,200 (लगभग 22 लाख रुपये) की कमाई हुई। बिजनेस चलने के साथ ही एमिली की लाइफ ही बदल गई। उन्होंने अपने पैसों का इस्तेमाल स्टूडेंट लोन चुकाने, अपने बेटियों के लिए बैंक अंकाउट खोलने, निवेश करने और परिवार के साथ वैकेशन पर जाने में किया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एमिली केवल हफ्ते में 10 घंटे काम करती हैं और उनका सारा काम लैपटॉप पर ही हो जाता है।

कम जोखिम वाला बिजनेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें