इन दिनों स्मोकिंग करने वाले ज्यादातर लोग वेपिंग की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। वेपिंग सेहत के लिए स्मोकिंग से भी ज्यादा खतरनाक माना गया है। लेकिन फिर भी युवाओं के बीच इसका क्रेज फल-फूल रहा है। वेपिंग एक इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (ई-सिगरेट) है, जो स्मोकिंग नहीं करने वालों के लिए भी लत बनता जा रहा है। इस बीच अमेरिका से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। 32 साल की एक महिला को वेपिंग की इतनी ज्यादा लत लग गई कि उसकी जान जाते-जाते बची। डॉक्टरों ने महिला के फेफड़ों से 2 लीटर काला और खूनी तरल पदार्थ ( Black and Bloody Liquid) निकाला।
हाल ही में अमेरिका महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 32 साल की जॉर्डन ब्रिएल (Jordan Brielle) को वेपिंग की लत लग गई। महिला वेपिंग के लिए हर हफ्ते 500 डॉलर (करीब 4200 रुपये) खर्च करती थी। इससे आप कयास लगा सकते हैं कि महिला वेपिंग की कितना ज्यादा आदी हो गई थी।
E- Cigarette: 2 साल से पड़ी वेपिंग की लत
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक, ब्रिएल ने बताया कि वो साल 2021 से वेपिंग या ई-सिगरेट का इस्तेमाल कर रही है। उसने खुद स्वीकार किया है कि वो बहुत बुरी तरीके से वेपिंग की लत का शिकार हो गई है। ब्रिएल ने बताया कि मैं इतना ज्यादा वेपिंग करती थी कि सोने से पहले, नहाते समय, खाते समय भी वेपिंग करती थी। इसके बाद साल 2023 में ब्रिएल के सीने में भारीपन महसूस होने लगा। उसे भयानक तरीके से खांसी होने लगी। पहले तो ब्रिएल ने इसे सिर्फ सांस की एक समस्या समझा। लिहाजा सांस की बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर काटती रही। इसके बाद बहुत बुरी तरह से खांसी आने लगी। जिससे हफ्ते में 2-3 बार अस्पताल जाना पड़ता था। आवाज भी बिल्कुल कम होती जा रही थी।
E- Cigarette: महिला को महसूस हुआ सीने में भारीपन
महिला का कहना है कि मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि मेरे सीने में कोई भारी सामान रखा है, जिसका वजन करीब 36 किलो से ज्यादा है। मैं अपनी जिंदगी में इतनी ज्यादा बीमार कभी नहीं हुई। ब्रिएल ने बताया कि उसके घुटने में भी सूजन आ गई थी। मेरी हालत लगातार खराब होती जा रही थी। लिहाजा अस्पताल के चक्कर काटती रही। उसने बताया कि मेरी स्किल ग्रे कलर की होती जा रही थी। कोई भी काम नहीं कर पा रही थी। मुझे नहीं मालूम कि मेरे साथ क्या हो रहा है। ब्रिएल ने बताया कि मुझे ऐसा लग रहा था कि अब मैं मौत के कगार पर पहुंच गई हूं।
E- Cigarette: नाक और मुंह से काला बलगम निकलने लगा
हालात उस समय और ज्यादा खराब हो गए, जब उसके पार्टनर ने देखा कि ब्रिएल के नाक और मुंह से काला बलगम निकल रहा है। ब्रिएल का पार्टनर फौरन से अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने कोमा में भर्ती कर लिया। अस्पताल में उसका इलाज शुरू हुआ। डॉक्टरों ने उसके फेफड़े से 2 लीटर वेप जूस (vape juice) निकाला। डॉक्टरों ने पाया कि ब्रिएल के फेफड़े पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। डॉक्टरों ने ब्रिएल को अस्पताल से घर भेज दिया है, लेकिन उसके फेफड़ों को लेकर जोखिम बना हुआ है। ब्रिएल ने कहा कि अस्पताल से आने के बाद उसने ई-सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाया है।