अफ्रीका का दूल्हा UP से ले गया अमेरिकी दुल्हन, 12 देशों के बाराती हुए शामिल, बुलंदशहर में हुई अनोखी शादी

Bulandshahr Unique Wedding: उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर इन दिनों एक अनोखी शादी को लेकर सुर्खियों में है। जिले में एक शादी में अफ्रीका से दूल्हा आया। वहीं अमेरिका के कैलिफोर्निया से दुल्हन आई। दूल्हा-दुल्हन ही नहीं इस शादी के मेहमान में बेहद खास थे। 12 देशों के बाराती इसमें शामिल हुए। भारतीय रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रों के साथ शादी हुई

अपडेटेड Nov 26, 2024 पर 12:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bulandshahr Unique Wedding: दूल्हा और दुल्हन मूल रूप से भारत के रहने वाले हैं। अपने पैतृक गांव में शादी की है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना में हुई एक शादी पूरी दुनिया में मशहूर हो गई। अफ्रीका से दूल्हा आया और अमेरिका के कैलिफोर्निया से दुल्हन आई। इस शादी समारोह में दुनिया भर के 12 देशों के लोग बाराती बनकर आए। शादी समारोह के इस कार्यक्रम को देखने के लिए हुजूम उमड़ वैदिक विद्वान पंडितों ने मंत्र उच्चारण कर और यज्ञ में आहुति के साथ विवाह की रस्में पूरी कराईं। विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की जमकर सराहना की। दूल्हा और दुल्हन दोनों ही मूल रूप से भारत के रहने वाले हैं। लेकिन बचपन से ही पढ़ाई लिखाई विदेश में हुई।

हालांकि दोनों की इच्छा थी कि वह अपनी शादी भारत में करें। इस वजह से दोनों भारत आए और अपने पैतृक गांव में शादी की। सनातन धर्म के नियमों और वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ दोनों ने अग्नि के 7 फेरे लेकर विवाह हुआ।

12 देशों के बाराती शादी में हुए शामिल


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुलंदशहर के स्याना के गांव बीटा के रहने वाले मूलचंद त्यागी कैलिफोर्निया में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। वह 1987 में कैलिफोर्निया चले गए थे। उनकी बेटी सृष्टि का विवाह तय हुआ तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी की सारी रस्में अपने पैतृक गांव पहुंचकर भारतीय परंपरा के अनुसार संपन्न कराई। वही अफ्रीका से बारात लेकर आए मोहित भारद्वाज मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। वह अफ्रीका में पले बड़े है और वहां एप्पल कंपनी में काम करते है। दूल्हा बने मोहित ने बताया कि वह अफ्रीका से पूरी बारात लेकर भारत पहुंचे हैं। मोहित ने बताया कि इस शादी में 12 देशों से बाराती आए हुए हैं।

विदेशी मेहमानों ने चखा भारतीय व्यंजनों का स्वाद

शादी में शामिल होने आए विदेशी मेहमानों ने भारतीय व्यंजनों का स्वाद भी चखा। सभी विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की दिल से काफी तारीफ भी की। विदेशी मेहमानों के स्वागत में पुष्प वर्षा भी की गई। फिर पूरे रीति रिवाजों के साथ ये शादी पूरी कराई गई। उधर अफ्रीका से आई बारात को देखने के लिए आसपास के गांव के लोग भी गांव में पहुंचे। गांव के लोगों ने भी इस शादी समारोह सराहना करते हुए नहीं थक रहे हैं।

पुलिस को चालान काटना पड़ गया महंगा, पूरे थाने में छा गया अंधेरा, प्रशासन में मच गई खलबली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।