फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है, क्योंकि इसी महीने वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी को खत्म होने वाला यह खास सप्ताह हर किसी के लिए प्यार, रिश्तों और भावनाओं को व्यक्त करने का बेहतरीन अवसर होता है। पहले यह दिन केवल कपल्स के लिए माना जाता था, लेकिन अब लोग इसे अपने दोस्तों, परिवार और करीबी लोगों के साथ भी सेलिब्रेट करने लगे हैं। वैलेंटाइन डे सिर्फ एक रोमांटिक डे नहीं, बल्कि अपने प्रियजनों के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करने का अवसर है।
