Valentine Day पर अपने प्यार को गोल्ड ज्वैलरी देने का है प्लान, ये 5 ब्रांड्स दे रहे हैं बेस्ट ऑफर

Valentine Gift: क्या आप भी अपने प्यार को वैलेंटाइन डे पर ज्वैलरी देने का प्लान कर रहे हैं? लेकिन गोल्ड की आसमान छूती कीमतों से परेशान है। यहां आपको बता रहे हैं कि देश के कई बड़े ज्वैलर्स वैलेंटाइन डे के मौके पर मेंकिंग चार्ज और फाइनल बिलिंग में छूट ऑफर कर रहे हैं

अपडेटेड Feb 12, 2025 पर 12:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Valentine Gift: क्या आप भी अपने प्यार को वैलेंटाइन डे पर ज्वैलरी देने का प्लान कर रहे हैं।

Valentine Gift: क्या आप भी अपने प्यार को वैलेंटाइन डे पर ज्वैलरी देने का प्लान कर रहे हैं? लेकिन गोल्ड की आसमान छूती कीमतों से परेशान है। देश के कई बड़े ज्वैलर्स वैलेंटाइन डे के मौके पर मेंकिंग चार्ज और फाइनल बिलिंग में छूट ऑफर कर रहे हैं। वेलेंटाइन डे पर कई बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स लेकर आए हैं। अब सोने और हीरे के गहनों पर अच्छी छूट मिल रही है, साथ ही उनके मेकिंग चार्ज भी कम किए गए हैं। कल्याण ज्वेलर्स, तनिष्क, कैरेटलेन और अन्य ज्वेलरी ब्रांड्स ने खास छूट की घोषणा की है।

वैलेंटाइन पर ऑफर्स

कल्याण ज्वेलर्स (कैंडेरे)


गोल्ड चेन के मेकिंग चार्ज पर 40% तक की छूट। जैसे की अगर आप 18 कैरेट बैना गोल्ड चेन की कीमत ₹15,421 रुपये की लेते हैं तो उसकी कीमत घटकर ₹13,820 रुपये हो जाएगी, जिससे ₹1,601 रुपये तक कीमत कम हो जाएगी।

तनिष्क (Tanishq Tital)

14 जनवरी से 3 मार्च 2025 तक सोने और हीरे की ज्वेलरी पर छूट। कुछ स्टडेड और प्लेटिनम ज्वेलरी पर 5% से 25% तक छूट। डायमंड ट्रीट्स और कुछ अन्य ज्वेलरी पर 2.5% से 12.5% तक छूट। सॉलिटेयर और प्लेटिनम ज्वेलरी पर 5% से 12% तक छूट। कलर स्टोन ज्वेलरी पर 10% से 20% तक की छूट। पुराने सोने को नई ज्वेलरी में बदलने पर भी छूट, लेकिन मेकिंग चार्ज और टैक्स कटेंगे।

कैरेटलेन (CaratLane)

मेकिंग चार्ज पर 20% की छूट।

जॉयलुक्कास

गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 18% तक की छूट। डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50% तक की छूट।

सेन्को गोल्ड (Senco Gold)

मेकिंग चार्ज पर 15% से 75% तक की छूट। अगर आप वेलेंटाइन डे पर अपने साथी को सोने या हीरे का गहना गिफ्ट करना चाहते हैं, तो यह सही समय है। ये ऑफर्स आपकी जेब पर हल्का करेंगे और आपको शानदार ज्वेलरी खरीदने का मौका देंगे।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।