Vandebharat Train: 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर भी नहीं गिरा पानी का गिलास, रेल मंत्री ने खुद दिखाया वीडियो

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदेभारत ट्रेन की सफलता का क्रेडिट पीएम मोदी को दिया है। रेल मंत्री ने कहा कि आज से करीब पांच साल पहले पीएम ने कहा था कि हमें भारत में वर्ल्ड क्लास ट्रेनों को लेकर आना है। लेकिन इसका डिजाइन और निर्माण हमें अपने देश में ही करना होगा। पीएम ने 2017 में ही कहा था कि हमें विश्वस्तरीय ट्रेन, रेलवे स्टेशन और पैसेंजर के ट्रैवल एक्सीपीरियंस को बेहतर बनाना है

अपडेटेड Feb 25, 2023 पर 1:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vandebharat Train: 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर भी नहीं गिरा पानी का गिलास, रेल मंत्री ने खुद दिखाया वीडियो

भारत की सबसे तेल चलने वाली सेमीहाई स्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्स. इस वक्त लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रही है। वंदे भारत ट्रेन को कई सारे आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है। जिस वजह से रेल यात्रियों के बीच इस ट्रेन की खासी डिमांड है। अब खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन के बनने के पीछे की कहानी और खूबियों के बारे में बताया है। रेल मंत्री ने एक वीडियो भी दिखाया जिसमें यह ट्रेन 180 किमी की रफ्तार से दौड़ रही है और ग्लास में रखा पानी गिरा भी नहीं।

रेल मंत्री ने पीएम मोदी को दिया क्रेडिट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदेभारत ट्रेन की सफलता का क्रेडिट पीएम मोदी को दिया है। रेल मंत्री ने कहा कि आज से करीब पांच साल पहले पीएम ने कहा था कि हमें भारत में वर्ल्ड क्लास ट्रेनों को लेकर आना है। लेकिन इसका डिजाइन और निर्माण हमें अपने देश में ही करना होगा। पीएम ने 2017 में ही कहा था कि हमें विश्वस्तरीय ट्रेन, रेलवे स्टेशन और पैसेंजर के ट्रैवल एक्सीपीरियंस को बेहतर बनाना है।

IRCTC Tirupati Tour Package: 14,170 में करें तिरुपति बालाजी के दर्शन, इतने सस्ते में दोबारा नहीं मिलेगा मौका


वंदे भारत को 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर चलाने का है लक्ष्य

रेल मंत्री ने बताया कि पीएम के निर्देश के मुताबिक केवल डेढ़ साल में ही वंदे भारत का निर्माण कर दिया गया। दुनिया में केवल 8 ही देश ऐसे हैं जिनहोंने 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों को बनाया है। इसीलिए वंदेभारत ट्रेन भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि 180 किलोमीटर प्रति घंटे की से चलने के बावजूद वंदे भारत एक्सप्रेस में गिलास में रखा पानी तक नहीं गिरा, यह देखकर पूरी दुनिया हिल गई। रेलवे के क्षेत्र में भारत की इस उपलब्धि को देखकर 18 देशों में वंदे भारत की चर्चा हुई। वहीं, इस ट्रेन से होने वाला शोर एयर ट्रैफिक से 100 गुना कम है। रेल मंत्री ने कहा कि आगे वंदेभारत को 220 किमी की रफ्तार पर दौड़ाने का लक्ष्य है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।