उत्तर प्रदेश के इटावा में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आगरा-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दौरान धक्का-मुक्की होने लगी। इससे बीजेपी की महिला विधायक सरिता भदौरिया अचानक ट्रैक पर गिर गईं। आनन-फानन में फौरन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऊपर उठाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उस वक्त कई जन प्रतिनिधि रेलवे प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे। गनीमत ये रही कि विधायक सरिता भदौरिया को कोई चोट नहीं लगी है।
