Video: बाइक के इंजन में बैठा था कोबरा, देखते ही कांप उठे लोग, यहां देखें पूरा वीडियो

Maihar Cobra Snake in Bike: मध्य प्रदेश के मैहर में एक अजीगरीब घटना देखकर लोग हैरान रह गए। एक शख्स बाइक खड़ी करके कुछ काम से बाहर गया। इसके बाद बाइक के इंजन पर 5 फुट लंबा साप बैठ गया। जैसे ही लोगों ने यह नजारा देखा, उनके होश उड़ गए। आइये देखते हैं कैसे नागराज को भगाया गया

अपडेटेड Sep 10, 2024 पर 2:26 PM
Story continues below Advertisement
Maihar Cobra Snake in Bike: वन विभाग के कर्मचारी ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया है।

दुनिया में सांप एक ऐसा जीव है, जिससे इंसान सबसे ज्यादा डरता है। सांप गलती से भी हमारे सामने आ जाए तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। शरीर पीला पड़ जाता है। लोग थर-थर कांपने लगते हैं। वैसे भी बारिश के इस मौसम में सांप कब कहां अपना डेरा जमाकर बैठ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। मध्य प्रदेश के मैहर में कुछ ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक शख्स की बाइक के इंजन में चुपके सांप घुस गया। शख्स को इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि सांप बाइक के इंजन में घुसा हुआ है।

जैसे ही शखस को आभास हुआ कि बाइक के भीतर सांप घुसा हुआ है। उसकी हालत पतली हो गई। वो गोली की रफ्तार से बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। लगे। मैहर वार्ड क्रमांक 6 गुरुद्वारा के पास की यह घटना है। काला सांप पहले बाइक के इंजन पर बैठा फिर बाद में बॉक्स के भीतर चला गया।

बाइक के इंजन में घुस गया सांप


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बाइक पंजाबी गुरुद्वारे के बाहर खड़ी थी। बाइक का मालिक किसी काम से थोड़ी दूरी पर मौजूद था। जब वो वापस आया तो बाइक में कुछ अजीब होने का अहसास हुआ। शख्स ने बाइक की बारीकी से जांच की तो इंजन में सांप देखकर उसके होश उड़ गए। शख्स को समझ नहीं आया कि बाइक के इंजन में कैसे पांच फीट लंबा सांप लिपट गया। शख्स ने डरते-डरते सांप को बाहर निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। आखिर में थक हारकर वन विभाग को इस बारे में जानकारी दी गई। फिर वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। फिलहाल यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि आखिर बाइक के भीतर सांप कैसे घुस गया।

रेस्क्यू का वीडियो वायरल

वन कर्मचारी गफ्फार भाई ने इस काले सांप को पकड़ा था। रेस्क्यू ऑपरेशन अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। गफ्फार भाई के इस काम की अब चारो ओर सराहना हो रही है।

Video: लड़की ने रस्सी समझकर सांप को पकड़ा, फिर ऐसे दिखाए करतब कि लोगों के उड़ जाएंगे होश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।