पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली कितनी मुश्किल फिजिकल और आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं, इसके बारे में तो आपने सुना ही होगा। कांबली की वित्तीय स्थिति के बारे में कुछ रिपोर्टों के अनुसार, पूर्व क्रिकेटर पिछले छह महीने से बिना फोन के हैं। रिपोर्टों से पता चला है कि कांबली पहले एक iPhone का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसे ठीक कराने में 15,000 रुपए लगे थे और नतीजा यह हुआ कि दुकानदार ने फोन छीन लिया। विनोद कांबली फिलहाल ठाणे के आकृति अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
