Mahakumbh Viral Girl Monalisa : प्रयागराज में लगे महाकुंभ में अपनी खूबसूरती और गजब की सादगी की वजह से सोशल मीडिया में छाई इंदौर की मोनी भोंसले की हर तरफ चर्चा है। महाकुंभ मेले में मशहूर हुईं इंदौर की मोनी भोंसले को लोगों ने सोशल मीडिया पर मोनालिसा का नाम भी दिया है। महाकुंभ मेले में माला बेचने आई, मोनलिसा की खूबसूरत कत्थई आंखों और सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया, जिसके कारण वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। वहीं सोशल मीडिया पर मोनालिसा को लेकर एक नया दावा किया जा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि, मोनालिसा ने बीते दस दिनों में 10 करोड़ रुपए कमाए हैं।
