Viral Video: शादी में दूल्हा-दुल्हन कर रहे थे डांस, फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई रह गया हैरान

Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर कुछ लोग हैरान रह गए। वहीं कुछ लोगों की हंसी थमने का नाम नहीं ले रही है। वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा और दुल्हन डांस कर रहे थे। तभी दूल्हा दुल्हन को लेकर गिर गया। हालांकि इस दौरान दुल्हन को कोई चोट नहीं आई। लेकिन जिसने भी देखा हक्के –बक्के रह गए

अपडेटेड Feb 02, 2025 पर 4:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dulha Dulhan Ka Video: शादी में दूल्हा-दुल्हन के डांस के बाद जो आगे हुआ, उसे देखकर लोग दंग रह गए।

शादी एक ऐसा फंक्शन है जो नाच गाने के बिना पूरी तरह से अधूरा है। फिर चाहे शादी दुनिया के किसी कोने में क्यों न हो। वहां नाच-गाना होना तय है। शादी में होने वाले डांस और मस्ती कभी-कभी काफी भारी पड़ जाते हैं। दरअसल, दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के दिन (Wedding Day) को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। फिर चाहे वो वेडिंग वेन्यू में ग्रैंड एंट्री हो या फिर स्टेज पर डांस करना करना हो। ऐसे ही सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा डांस के चक्कर में दुल्हन को लेकर गिर गया।

वीडियो में दूल्हा और दुल्हन शादी के दिन रोमांटिक डांस कर रहे होते हैं। इस खूबसूरत पल को दोनों एक साथ खास बनाना चाहते थे। उनकी शादी में आए सभी मेहमान भी इस पल का आनंद ले रहे थे। दूल्हा और दुल्हन की मुस्कान और रोमांटिक मूव्स देखकर हर कोई खुशी से झूमने लगे।

दूल्हा-दुल्हन की हो गई फजीहत


दूल्हा और दुल्हन दोनों मस्ती में डांस कर रहे थे। इस बीच दूल्हा के अंदर डांस का कुछ ज्यादा ही जोश चढ़ गया। तभी डांस करते समय दूल्हे का बैलेंस बिगड़ गया और मेहमानों के सामने दुल्हन को लेकर धड़ाम से गिर गया। दूल्हा और दुल्हन के गिरते ही कुछ लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही थी। वहीं कुछ लोग सदमे में आ गए। वीडियो में दिख रहा है कि तभी एक महिला दुल्हन को संभालने आ गई। दूल्हा दूर हटा तो दुल्हन फौरन खड़ी हो गई। हालांकि, दूल्हा और दुल्हन ने तुरंत इसे मजाक के तौर पर लिया। हालात को संभाल लिया। लेकिन यह पल शादी में एक मजेदार यादगार क्षण बन गया।

वीडियो हो रहा है वायरल

इस वीडियो को viral_ka_tadka नाम के हैंडल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हंसी मजाक कर रहा है।

Traffic Challan: सड़क पर दौड़ रहा था ट्रैक्टर, ट्रॉली में लगे थे ट्रेन के पहिए, अधिकारी ने काट दिया 10 लाख का चालान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।