शादी एक ऐसा फंक्शन है जो नाच गाने के बिना पूरी तरह से अधूरा है। फिर चाहे शादी दुनिया के किसी कोने में क्यों न हो। वहां नाच-गाना होना तय है। शादी में होने वाले डांस और मस्ती कभी-कभी काफी भारी पड़ जाते हैं। दरअसल, दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के दिन (Wedding Day) को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। फिर चाहे वो वेडिंग वेन्यू में ग्रैंड एंट्री हो या फिर स्टेज पर डांस करना करना हो। ऐसे ही सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा डांस के चक्कर में दुल्हन को लेकर गिर गया।
