Viral Video: हाथी के सामने JCB मांगने लगी पानी, टायर हवा में उड़े, देखें वीडियो

Viral Video: वैसे तो हाथी को देखते ही लोग दूर से प्रणाम कर लेते हैं। हाथी अगर भड़क गया तो फिर सब कुछ तहस नहस कर देता है। सोशल मीडिया में कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हाथी ने अपनी एक टक्कर से जेसीबी मशीन को हवा उछाल दिया

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 3:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Viral Video: JCB का फुल फॉर्म 'Joseph Cyril Bamford' है। जोसफ सायरिल बम्फोर्ड नाम से ही कंपनी है। जिसे शॉर्ट में जेसीबी कहते हैं।

हाथी को बेहद शांत जानवर माना जाता है। हर कोई इसे देखने के लिए व्याकुल होता है। हाथी सबसे भारी जानवरों में से एक होता है। लेकिन जब गजराज को गुस्सा आता है, तो उनके सामने बड़ी-बड़ी मशीने भी फेल हो जाती हैं। सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो बहुत से तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में जेसीबी मशीन और हाथी के बीच की लड़ाई नजर आ रही है। हाथी के सामने जेसीबी मशीन भी पानी भरती हुई नजर आ रही है। हाथी ने गुस्से से जेसीबी मशीन को ऐसी टक्कर मारी कि पूरी मशीन हवा में उछल गई।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार का है। इस वायरल वीडियो में एक हाथी खुले मैदान में मौजूद JCB मशीन पर जोरदार टक्कर मारते देखा जा सकता है। यह टक्कर इतनी भयंकर होती है कि पूरी मशीन ही हिल जाती है। इतना ही नहीं, चारों तरफ मिट्टी का गुबार उठने भी लगता है।

हाथी ने जेसीबी मशीन को दी पटखनी


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ और जेसीबी मशीन एक हाथी के पीछे पड़ी हुई हैं। ऐसे में गुस्सैल हाथी पलट जाता है। दौड़ते हुए आकर सीधा 'पीले पंजे' यानी जेसीबी को जोरदार टक्कर मारता है। यह टक्कर इतनी जोरदार होती है कि पलभर के लिए जेसीबी आगे से उठ जाती है। इतना ही नहीं, हाथी और मशीन के चारों तरफ मिट्टी इस कदर उड़ती है कि धूल उड़ने लगती है। इसके बाद हाथी मुड़कर उधर से आगे बढ़ने लगता है। ऐसे में लोगों की भीड़ चिखते-चिल्लाते हुए हाथी के पीछे भागने लगती है। कई लोग वीडियो फिल्माते देखे जा सकते हैं। जेसीबी भी हाथी के पीछे-पीछे दौड़ती नजर आ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बेचारा हाथी।

जानें JCB का फुल फॉर्म

JCB का फुल फॉर्म 'Joseph Cyril Bamford' है। जोसफ सायरिल बम्फोर्ड नाम से ही कंपनी है, जिसे शॉर्ट में जेसीबी कहते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इसे स्टीयरिंग की बजाय लीवर्स के जरिए हैंडल किया जाता है। इसमें एक साइड के लिए स्टीयरिंग लगी होती है, जबकि दूसरी तरफ क्रेन की तरह लीवर लगे होते हैं। इस मशीन में एक तरफ जो बड़ा वाला हिस्सा दिखता है, उसे लोडर कहा जाता है। इसके जरिए बहुत वजनी सामान या मटेरियल भी उठाए जा सकते हैं। इस भारी-भरकम मशीन में दूसरी तरफ एक साइड बकेट लगा होता है। यह Backhoe से जुड़ा होता है। इसके जरिए ही बकेट को उठाया जाता है। इसे एक तरह का ट्रैक्टर भी कहा जा सकता है।

जयमाला का स्टेज अचानक बन गया अखाड़ा, दुल्हा-दुल्हन को ऐसे भिड़ते देख मेहमान भी रह गए दंग, देखें वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।