Viral Video: बेटे की खुशी के लिए पिता ने खरीद ली 5000 की कार, रास्ते में पुलिस ने रोका, आगे क्या हुआ देखें वीडियो

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे सुनकर हर किसी के आंसुओं की धार टपकने लगी। एक शख्स ने बेटे के लिए 5000 रुपये की कार खरीदी। इसके बाद बाइक में रखकर देने जा रहा था। तभी रास्ते में पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने जब सवालों की बौछार शुरू कर दी, जवाब सुनकर पुलिस के आंखों में आंसू आ गए

अपडेटेड Feb 09, 2025 पर 11:32 AM
Viral Video: पत्नी के साथ तलाक होने की वजह से बेटा मां के पास रहता है। इसका दुख पिता के चेहरे पर दिखाई दिया।

माता-पिता के प्यार के आगे दुनिया में हर किसी का प्यार फीका है। वैसे भी पिता का दिल बच्चों के लिए हमेशा धड़कता रहता है। ऐसे ही सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपने बेटे के लिए कार खरीदकर ले जा रहा है। शख्स ने कार को अपनी बाइक पर रखे हुए था। इसके बाद पुलिस ने सवालों की बौछार शुरू कर दी। शख्स के जवाब सुनकर हर किसी के आंसुओं की धार बहने लगी। उसने बताया कि बेटे के लिए कार लेकर जा रहा है। पत्नी से तलाक हो चुका है। वो अपनी मां के साथ रहता है।

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स बाइक पर है। उसके पीछे बैठा एक शख्स बड़ी सी कार लेकर बैठा हुआ है। जब उससे पूछ जाता है- कौन हैं वो जो गाड़ी को गाड़ी से लेकर जा रहे हैं..कौन हो आप? बाइक चला रहा शख्स कहता है- पापा हूं बच्चे का। यह कहते हुए उसकी आंखें नम हो जाती है। वो बताता है कि उसका तलाक हो गया है और बच्चा उसकी तलाकशुदा पत्नी के साथ रहता है।

बेटे की खुशी के लिए पिता ने दी कार


शख्स अपने बेटे के लिए कार ले जाने पर खुश होते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @MyWishIsUs यूजर ने वीडियो शेयर किया है। इसमें कैप्शन लिखा गया है- 'सिर्फ एक मर्द ही दूसरे मर्द की भावनाओं को समझ सकता है।' अब यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस इस शख्स की भावनाओं से बेहद प्रभावित हुए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत से लोग शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो दिल छू लेने वाला है, हर पिता अपने बच्चे के लिए ऐसा ही करता है। दूसरे यूजर ने लिखा कि बच्चों से प्यार किसी भी परिस्थिति में कम नहीं होता है। चाहे रिश्ते भले ही बदल जाएं।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस पिता की भावनाएं काबिले तारीफ हैं, सच्चा प्यार यही होता है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि पिता का प्यार कभी नहीं बदलता है। चाहे हालात कैसे भी हों। भावुक करने वाले इस वीडियो को अब तक लाखों लोग शेयर कर चुके हैं।

Viral Video: दुल्हन रो रही थी, देखते ही दूल्हे के छलके आंसू, बाराती हुए हैरान, अब आगे क्या हुआ? देखें वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।