माता-पिता के प्यार के आगे दुनिया में हर किसी का प्यार फीका है। वैसे भी पिता का दिल बच्चों के लिए हमेशा धड़कता रहता है। ऐसे ही सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपने बेटे के लिए कार खरीदकर ले जा रहा है। शख्स ने कार को अपनी बाइक पर रखे हुए था। इसके बाद पुलिस ने सवालों की बौछार शुरू कर दी। शख्स के जवाब सुनकर हर किसी के आंसुओं की धार बहने लगी। उसने बताया कि बेटे के लिए कार लेकर जा रहा है। पत्नी से तलाक हो चुका है। वो अपनी मां के साथ रहता है।
