Viral News: दुनिया भर में कई तरह के जीव पाए जाते हैं। हर जीव की प्रकृति एक दूसरे से काफी अलग होती है। नेचर ने हर जीव को एक खास ताकत से नवाजा है। इन्हीं ताकतों के कारण हर जीव किसी न किसी पर भारी पड़ता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें सांप और मछली के बीच की अद्भुत लड़ाई को दिखाया गया है।
इसमें एक मछली पानी से बाहर निकल कर सांप को अपना शिकार बनाने की की कोशिश करती है, लेकिन इसके बाद जो होता है। उसको देखकर हर कोई दंग रह जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @TheFigen_ नाम के एक यूजर पोस्ट किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, "इस बार एक मछली सांप का गलती से काट लिया, लेकिन उसकी मछली मित्र ने उसे चेतावनी देकर समय पर बचा लिया।" आमतौर पर सांप मछलियों का शिकार करते हुए नजर आते हैं, लेकिन इस वीडियो में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक तालाब का है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
तालाब के डंडी पर लटका था सांप
तालाब के ऊपर डंडी पर एक पतला सांप लिपटा हुआ था, जिसको मछली अपना भोजन के समझ लेती है। फिर वह पानी के अंदर से बाहर आकर सांप पर झपट पड़ती है और उसे पकड़ लेती है। लेकिन सांप भी मछली को जकड़ लेता है और उसे छोड़ता नहीं है। सांप लकड़ी से लिपटा हुआ होने के कारण मछली उसे पानी में नहीं खींच पा रही थी। तभी एक दूसरी मछली पानी से बाहर निकलती है और पहली मछली को नीचे खींच लेती है। उस मछली को देखकर ऐसा लगता है कि वह उसे बचाने के लिए ही आई थी।