आखिरी उड़ान में विस्तारा एयरलाइंस ने जीता यात्रियों का दिल, क्रू मेंबर्स के इस इमोशनल अनाउंसमेंट का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर विस्तारा एयरलाइंस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एयरलाइंस के आखिरी उड़ान में विमान के क्रू मेंबर्स यात्रियों के लिए एक भावुक अनाउंसमेंट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

अपडेटेड Nov 15, 2024 पर 11:45 PM
Vistara crew: आखिरी उड़ान में विस्तारा एयरलाइंस ने जीता यात्रियों का दिल(Photo Credit: Social Media)

Viral Video of Vistara Pilot: विस्तारा एयरलाइन का आधिकारिक तौर पर एअर इंडिया में मर्जर हो गया है। विस्तारा एयरलाइंस ने 11 नवबंर 2024 को अपनी आखिरी उड़ान भरी। अपने आखिरी उड़ान में चालक दल ने यात्रियों को अंतिम विदाई दी। वहीं विदाई के दौरान विमान के क्रू मेंबर्स का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अपनी अंतिम उड़ान भरने से पहले क्रू मेंबर्स ने एक ऐसा अनाउंसमेंट किया, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया।

वायरल हो रहे इस वीडियो में फ्लाइट के चालक दल के सदस्य, फर्स्ट ऑफिसर नेहल और कैप्टन सुधांशु रायकवार ने विस्तारा के नाम से यात्रियों से आखिरी बार की। इस बातचीत के दौरान वो इमोशनल नजर आए।

सोशल मीडिया पर क्रू मेंबर्स का वीडियो वायरल


विस्तारा की आखिरी फ्लाइट की उड़ान से पहले कैप्टन सुधांशु रायकवार ने यात्रियों से कहा,"एक ब्रांड के रूप में यह विस्तारा की अंतिम सेवा है। हम आपको सर्वोत्तम सुरक्षा और सेवा प्रदान करने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद कैप्टन ने फर्स्ट ऑफिसर नेहल को माइक दिया। फर्स्ट ऑफिसर नेहल ने कहा,"आज की उड़ान विस्तारा की अंतिम उड़ान है, इसलिए अलग-अलग तरह की भावनाएं आ रही है। हममें से कई लोगों के लिए, चाहे वे क्रू मेंबर्स के सदस्य हों या फिर यात्री, हर किसी के लिए यह पल खास मायने रखता है।"

अपने अनाउंसमेंट के अंत में उन्होंने कहा कि,"आपके विस्तारा एयलाइंस पर विश्वास और हमारे साथ साझा की गई यादों के लिए दिल से आपका धन्यवाद। जो लोग शुरुआत से ही इस एयरलाइन से यात्रा कर रहे हैं, उनको हम खास तौर पर धन्यवाद कहते हैं।"

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

फर्स्ट ऑफिसर नेहल ने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी एक विदाई पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा," विस्तारा ने कई महाद्वीपों और संस्कृतियों में फैले अनगिनत यात्रियों को अपने से जोड़ा है और एक ऐसी यादें बनाई हैं जिन्हें हम आगे भी अपने पास संजोकर रखेंगे।" इस पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, "हममें से कई लोगों के लिए डोमेस्टिक यात्रा के लिए विस्तारा सबसे पहली पसंद थी। इनकी सेवाएं और स्वच्छता और व्यावसायिकता वास्तव में शीर्ष स्तर की थी।"

मस्क की अगुवाई वाले DOGE का जॉब ऑफर, हर हफ्ते 80 घंटे काम, सुपर IQ, लेकिन सैलरी नहीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।