Instagram पर 20 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली, शेयर किया स्पेशल वीडियो

दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और उसके बाद अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) हैं। रोनाल्डो को 451 मिलियन (45.1 करोड़) और मेसी को 334 मिलियन (33.4 करोड़) फैंस फॉलो करते हैं

अपडेटेड Jun 08, 2022 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement
दुनिया के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स विराट कोहली के हैं

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के भारत में इंस्टाग्राम (Instagram) पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। विराट कोहली के अब इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन यानी 20 करोड़ फॉलोअर्स हैं। फोटोशेयरिंग सोशल ऐप पर किसी भी भारतीय के इतने फॉलोअर्स नहीं है।

इतना ही नहीं वह 20 करोड़ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। दुनिया के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स विराट कोहली के हैं। दुनियाभर के ओवरऑल खेल दिग्गजों के फॉलोअर्स की लिस्ट देखें, तो इसमें कोहली तीसरे नंबर पर आते हैं।

दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और उसके बाद अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) हैं। रोनाल्डो को 451 मिलियन (45.1 करोड़) और मेसी को 334 मिलियन (33.4 करोड़) फैंस फॉलो करते हैं।


ये भी पढ़ें- IRCTC के इस फीचर से तुरंत बुक हो जाएगी तत्काल में ट्रेन टिकट, जानें कैसे करना होगा इस्तेमाल

20 करोड़ फॉलोअर्स पूरा होने के बाद कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक  स्पेशल वीडियो शेयर किया है। विशेष उपलब्धि के लिए उन्होंने फैंस का आभार जताया है। कोहली ने इसके लिए अपने फॉलोअर्स को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया है। कोहली ने एक मोंटाज शेयर करते हुए कहा, '200 मिलियन मजबूत। आप सभी को इंस्टा सपोर्ट के लिए धन्यवाद।' 

पिछले साल Hopperhq.com ने इंस्टाग्राम की रिचलिस्ट जारी की थी। इसमें विराट कोहली भारतीयों में टॉप पर थे। अगर दुनियाभर की बात करें तो इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म की रिच लिस्ट में वह 19वें नंबर पर हैं। वे टॉप-20 में शामिल इकलौते भारतीय है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान इंस्टाग्राम पर अपनी हर पोस्ट से करीब 5 करोड़ रुपए कमाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।