IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी महीने के आखिर में होने वाली पांच मैचों की T-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के ही हाथों में रहेगी। वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी महीने के आखिर में होने वाली पांच मैचों की T-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के ही हाथों में रहेगी। वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज एवं अमेरिका में 29 जुलाई से होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2022: रेलवे से लेकर कोल इंडिया और इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली बंपर वैकेंसी, यहां जानें सभी डिटेल
हाल ही में हर्निया का ऑपरेशन कराने वाले केएल राहुल और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है। हालांकि, दोनों को फिटनेस टेस्ट में खरा उतरना पड़ेगा। कुलदीप को जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में हाथ में चोट लगी थी।
पिछले साल नवंबर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आखिरी बार टी20 टीम का हिस्सा रहे रविचंद्रन अश्विन की इस सीरीज में वापसी हुई है। उनके अलावा स्पिन गेंदबाजी का भार कुलदीप यादव (फिटनेस साबित करने के बाद), रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा के कंधों पर होगा। वनडे सीरीज से आराम मिलने के बाद हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेलेंगे।
टीम इस प्रकार है:-
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल (फिट होने पर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव (फिट होने पर) , भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।