SpiceJet की मुंबई फ्लाइट में चढ़ने के लिए 12 घंटे से कर रहे थे इंतजार, फिर फूटा 250 यात्रियों का गुस्सा, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हंगामा

नाराज यात्रियों ने अधिकारियों पर कई बार डेडलाइन देने के बवजूद उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने का भी आरोप लगाया। यात्रियों ने कहा कि एयरलाइन ने दावा किया कि मुंबई जाने वाली उड़ान में तकनीकी खराबी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों को सबसे पहले एक मैसेज मिला कि फ्लाइट को सामान्य से पहले उड़ान भरने के लिए रीशेड्यूल किया गया है

अपडेटेड Dec 06, 2023 पर 9:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SpiceJet की मुंबई फ्लाइट में चढ़ने के लिए 12 घंटे से कर रहे थे इंतजार, फिर फूटा 250 यात्रियों का गुस्सा, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हंगामा

बेंगलुरु एयरपोर्ट (Bengaluru Airport) पर बुधवार करीब 250 यात्रियों ने हंगामा कर दिया। ये सभी यात्री स्पाइसजेट (SpiceJet) की मुंबई जाने वाली फ्लाइट (Mumbai Flight) में बोर्डिंग को लेकर नाराज थे, क्योंकि उन्हें विमान में चढ़ने के लिए 12 घंटे से ज्यादा का इंतजार करना पड़ा। फ्लाइट सुबह 5 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन यात्री दोपहर तक भी फ्लाइट में नहीं चढ़ पाए थे। यात्रियों के आपा खो देने के बाद अफरा-तफरी मच गई और वे एयरलाइन अधिकारियों के साथ बहस करने लगे।

नाराज यात्रियों ने अधिकारियों पर कई बार डेडलाइन देने के बवजूद उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने का भी आरोप लगाया। यात्रियों ने कहा कि एयरलाइन ने दावा किया कि मुंबई जाने वाली उड़ान में तकनीकी खराबी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों को सबसे पहले एक मैसेज मिला कि फ्लाइट को सामान्य से पहले उड़ान भरने के लिए रीशेड्यूल किया गया है।


भारत दौरे पर पहुंचे Temasek बोर्ड के सभी सदस्य, 3 साल में 10 अरब डॉलर निवेश कर सकती है इनवेस्टमेंट कंपनी

यात्रियों के विमान में चढ़ने के बाद, वे दो घंटे तक अंदर इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें नीचे उतरकर बोर्डिंग गेट नंबर 15 पर लौटने के लिए कहा गया और कथित तौर पर बताया गया कि उड़ान को दोपहर 12 बजे के लिए रीशेड्यूल किया गया है। बाद में इसे दोपहर 3 बजे के लिए रीशेड्यूल किया गया और अब उड़ान रात 8.30 बजे उड़ान भरने के लिए शेड्यूल की गई।

यात्रियों में काफी निराशा थी और उन्होंने एयरलाइन स्टाफ से अस्पष्ट देरी और अपडेट की कमी के बारे में सवाल करना शुरू कर दिया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन अधिकारी उनकी चिंताओं पर पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।

कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म X पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। कुछ ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भी टैग किया।

स्पाइसजेट ने अभी तक घटना के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।

ये पहली बार नहीं है, जब स्पाइसजेट को परिचालन में देरी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली हवाईअड्डे पर उस समय हंगामा मच गया था, जब पटना जाने वाली उड़ान में सात घंटे से ज्यादा की देरी को लेकर यात्रियों की एयरलाइन कर्मचारियों के साथ बहस हो गई थी। एयरलाइन ने दावा किया कि यात्रियों को पिछली रात "शेड्यूल में बदलाव की विधिवत जानकारी" दी गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।