बेंगलुरु एयरपोर्ट (Bengaluru Airport) पर बुधवार करीब 250 यात्रियों ने हंगामा कर दिया। ये सभी यात्री स्पाइसजेट (SpiceJet) की मुंबई जाने वाली फ्लाइट (Mumbai Flight) में बोर्डिंग को लेकर नाराज थे, क्योंकि उन्हें विमान में चढ़ने के लिए 12 घंटे से ज्यादा का इंतजार करना पड़ा। फ्लाइट सुबह 5 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन यात्री दोपहर तक भी फ्लाइट में नहीं चढ़ पाए थे। यात्रियों के आपा खो देने के बाद अफरा-तफरी मच गई और वे एयरलाइन अधिकारियों के साथ बहस करने लगे।
