Heat Wave Alert: होली के बाद उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मार्च के महीने में ही गर्मी का कहर शुरू हो चुका है। यहां अभी से पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है। पिछले दिनों राजधानी दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में आने वाले कुछ दिनों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है।
