Credit Cards

Weather Update: फिर से चक्रवाती तूफान आने की आशंका, इन राज्यों में बढ़ी कड़ाके की ठंड, बारिश के आसार

IMD Cyclonic Storm Forecast: देश के कई राज्य भीषण ठंड की मार झेल रहे हैं। कुछ राज्यों में बारिश हो रही है। इससे ठंड बढ़ गई है। उत्तरी पहाड़ियों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं एक बार फिर से चक्रवाती तूफान आने की आशंका जताई जा रही है

अपडेटेड Dec 14, 2024 पर 8:55 AM
Story continues below Advertisement
IMD Cyclonic Storm Forecast: देश में भारी बारिश होने, शीत लहर चलने, बर्फबारी होने और घना कोहरा छाने के आसार बने हुए हैं।

देश में ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी है। इस बीच चक्रवाती तूफान भी बार-बार दस्तक दे रहा है। जिससे दक्षिणी राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। एक बार फिर चक्रवाती तूफान लौट आया है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी कर दिया है। श्रीलंका तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (cyclonic circulation) फैला हुआ है। 14 दिसंबर के आस-पास दक्षिण अंडमान सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है।

वहीं 15 दिसंबर तक इसके लो प्रेशर वाला एरिया बनने और अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में तमिलनाडु तटों की ओर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके असर से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई राज्यों में कड़ाके की पड़ सकती है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड


मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (14 दिसंबर 2024) शीतलहर चलने का अनुमान जताया गया है। इसकी वजह से पारा लुढ़केगा और ठंड बढ़ेगी। आईएमडी के मुताबिक 14 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान कोहरा भी पड़ेगा। 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं 18 और 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। कहीं-कहीं ऐसा हाल है कि सूर्य के दर्शन भी नहीं हो रहे है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश जारी है। अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप में बारिश देखने को मिल सकती है। इस वजह से तेलंगाना में भी मौसम में बदलाव होगा। सुबह और रात में हल्की ठंड रहेगी।

BPSC Protest: पटना DM चंद्रशेखर सिंह प्रदर्शन कर रहे छात्र को जड़ा तमाचा, वीडियो हुआ वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।