देश में ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी है। इस बीच चक्रवाती तूफान भी बार-बार दस्तक दे रहा है। जिससे दक्षिणी राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। एक बार फिर चक्रवाती तूफान लौट आया है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी कर दिया है। श्रीलंका तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (cyclonic circulation) फैला हुआ है। 14 दिसंबर के आस-पास दक्षिण अंडमान सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है।