Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर में मौसम का का हाल

Weather Update: देश के कई इलाके कड़क ठंड की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अगले दो दिनों (8-9 जनवरी) तक कोल्ड डे से लेकर 'गंभीर' कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई गई है

अपडेटेड Jan 07, 2024 पर 9:22 AM
Weather Update: कोहरे की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। वहीं दिल्ली में एयर पॉल्यूशन की मार भी पड़ रही है।

Weather Update: जनवरी की शुरुआत के साथ शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है। बढ़ती ठंड के साथ सुबह-शाम विजबिलिटी में लगातार कमी की समस्या से वाहन चालकों को जूझना पड़ रहा है। वहीं कड़क ठंड की वजह से बच्चों-बुजुर्गों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अगले दो दिनों (8-9 जनवरी) तक कोल्ड डे से लेकर 'गंभीर' कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। IMD का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।

दिल्ली का हाल इन दिनों शिमला और नैनीताल जैसा है। शीतलहर (Cold Wave In Delhi) और कोहरे की वजह से दिल्ली का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। अगले कुछ दिनों में घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट का अनुमान है। जिसकी वजह से येलो अलर्ट (Yellow Alert In Delhi) जारी किया गया है। दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जिसकी वजह से ठिठुरन बनी हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से फिलहाल राहत नहीं मिल रही है।

उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर


वहीं मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज घने कोहरे का अनुमान जताया है। बिहार, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश में भी आज (7 जनवरी) घना कोहरा छाया रह सकता है। बता दें कि पिछले 9 दिन से दिल्ली में तेज धूप नहीं दिखाई दी है। नए साल में दिल्ली में ठिठुरन इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोग घरों मे दुबकने को मजबूर हैं। 8 जनवरी से दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश भी हो सकती है। जिससे ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों पर दस्तक दे सकता है। जिसकी वजह से दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी।

Alaska Airlines के प्लेन में हुई घटना के बाद हरकत में DGCA, भारतीय एयरलाइंस को दिया यह निर्देश

दिल्ली में प्रदूषण की मार

नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक दिल्ली में आज भी वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में है। कोहरे की वजह से AQI अभी तक बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। AQI शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के चलते स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा हो गई है। राजधानी लखनऊ में भीषण शीतलहर के चलते स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। लखनऊ में 8वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदला गया है। अब सुबह 10 बजे से 3 बजे कक्षाएं चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार (7 जनवरी 2023) को अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और बिजनौर में सर्दी का सितम जारी है। इसके साथ ही गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली और उसके आसपास के इलाकों में भी कड़ाके ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही घना कोहरा छाया हुआ है।

दक्षिण भारत में 5 दिनों तक भारी बारिश

वही मौसम विभाग ने दक्ष‍िण भारत में अगले 5 द‍िनों तक भारी बा‍र‍िश होने की संभावना जताई है। केरल में भी 2 द‍िनों तक भारी बार‍िश और दक्ष‍िण प्रायद्वीपीय भारत में भी हल्‍की बार‍िश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।