उत्तर भारत के कई राज्यों से ठंड ने विदाई ले ली है। इस बार जनवरी के महीने में ही कुछ जगहों पर दोपहर में तेज धूप निकल रही थी। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। इस बार के मौसम में हो रहे बदलाव ने किसानों काफी परेशान है। पिछले कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर देखने को मिल रहा है। यह गर्मी आमतौर पर मार्च-अप्रैल में देखने को मिलती थी, लेकिन इस साल फरवरी में ही गर्मी बढ़ने लगी है।
