Get App

Weather Updates: दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, बिहार में घने कोहरे से बढ़ी टेंशन, ठंड का अलर्ट जारी

Weather Updates: देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव आ चुका है। उत्तर भारत में ठंड बढ़नी शुरू हो चुकी है। दिल्ली-NCR, बिहार, यूपी में सुबह-शाम कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। इधर बिहार में कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2024 पर 9:36 AM
Weather Updates: दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, बिहार में घने कोहरे से बढ़ी टेंशन, ठंड का अलर्ट जारी
Weather Updates: मौसम विभाग ने बिहार में कई जिलों में ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिल्ली का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। रात में ठंड का एहसास होने लगा है। दिन का तापमान भी आज (29 नवंबर 2024) से गिरना शुरू हो जाएगा। दिन भर चल रही ठंडी हवाएं भी लोगों को कंपकपी वाली सर्दी का एहसास करा रही हैं। इसबीच यूपी बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। बिहार में पिछले दो दिन से बेहद कम धूप निकल रही थी। जिससे ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि आज (29 नवंबर 2024) धूप निकल आई है। मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं 9 जिलों में ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 10.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह साल के इस समय के लिए सामान्य है। गुरुवार को शहर का अधिकतम दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इस सीजन का अब तक का दूसरा सबसे कम तापमान है। आज (29 नवंबर 2024) की बात करें तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जाएगा।

बिहार के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बिहार के पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 नवंबर को सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर और पूर्णिया जिले में एक या दो जगहों पर घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के किसी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की गई है। बात अगर पारे की करें तो राजधानी पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को ये 25.9 डिग्री थी। वहीं मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 24 डिग्री, वैशाली में 25 डिग्री, बांका में 25.3 डिग्री सेल्सियस, छपरा में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मधुबनी में दर्ज किया गया जो 31.2 डिग्री सेल्सियस था। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में रहा जो 9.5 डिग्री था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें