देश के कई राज्य घने कोहरे की मार झेल रहे हैं। पहाड़ों पर भी बर्फबारी जारी है। कड़ाके की सर्दी से लोगों के हाल बेहाल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी सर्दी और बढ़ेगी। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को बारिश, कोहरा और ओलों का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी का भी दौर जारी है। यानी लोगों को अभी ठिठुरन भरी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है। इस बीच दिल्लीवालों को सर्दी का डबल अटैक भी लग सकता है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली में बारिश की आशंका जताई गई है। जिसके चलते दिल्ली की ठंड में और इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
