दिल्ली में लोग तेज धूप के चलते फरवरी में ही मई-जून की गर्मी का एहसास कर रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही उन्हें इससे राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। कहा जा रहा है कि 27 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक दिल्ली-NCR में बारिश हो सकती है। इसमें नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद समेत सभी शहर शामिल हैं। मौमस विभाग ने इस बारे में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।