Weather Updates: दिल्ली (Delhi) के लोगों की शुक्रवार की सुबह शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदा बांदी (light showers) के साथ हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि राष्ट्रीय राजधानी में पूरे वीकेंड में इसी तरह की बारिश (Rain) देखने को मिलेगी।
IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण सुबह का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
साल के इस समय के दौरान बारिश पश्चिमी विक्षोभ और मध्य प्रदेश पर एक लो डिप्रेशन सिस्टम के कारण होती है। जिसके कारण पूर्व से शहर में नमी से भरी हवाएं आई हैं।
IMD ने कहा कि शनिवार और रविवार को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हफ्ते के आखिरी दिनों में भी मध्यम बारिश की उम्मीद है और सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है।
2.5 mm और 15.5 mm के बीच की बारिश को हल्का माना जाता है। जबकि 15.6 mm और 64.5 mm के बीच हुई बारिश को मध्यम माना जाता है।
UP में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
इसके अलावा UP, उत्तराखंड और आस-पास के राज्यों में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।
IMD के मुताबिक, UP में भी बारिश का यह सिलसिला आज और कल जारी रहने वाला है। Skymate की मानें, तो उत्तर प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती समेत पूर्वांचल के दूसरे जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से तेज बारिश रहेगी।
साथ ही पश्चिमी यूपी के जिलों में भी 9 अक्टूबर तक बारिश होगी। IMD ने यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 7 अक्टूबर के लिए उत्तराखंड व उत्तर-पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट जारी है।
इन राज्यों में जारी हुआ येलो अलर्ट
गुरुवार को NCR के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और हल्की बारिश ने हवा की क्वालिटी में सुधार करने में मदद की। बुधवार को AQI मूल्य 211 (खराब) से बढ़कर गुरुवार को 79 (संतोषजनक) हो गया।