Get App

Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में फिर बढ़ी ठंड, हिमाचल प्रदेश में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज फिर से कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि फरवरी के महीने में ठंड ने यू-टर्न ले लिया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2025 पर 10:25 AM
Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में फिर बढ़ी ठंड, हिमाचल प्रदेश में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी
Weather Forecast: दिल्ली में सर्दी का असर अभी बना हुआ है। कोहरे और हवा की क्वालिटी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

फरवरी के महीने में फिर से ठंड की वापसी होती हुई नजर आ रही है। आमतौर पर इस महीने ठंड की विदाई होने लगती है। लेकिन दिल्ली समेत कई राज्यों में फिर से ठंड ने यूटर्न ले लिया है। दिल्ली में 8 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस कोहरे का प्रभाव भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में अभी भी शीतलहर बनी हुई है। जिससे लोग अभी भी रजाई और स्वेटर का साथ नहीं छोड़े हैं।

पछुआ हवाओं (Westerly winds) की वजह से ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, लद्दाख और कश्मीर के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। इससे तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बता दें कि 8 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है। जिससे फिर से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में आज (7 फरवरी) सुबह के समय धुंध रह सकती है। आसमान साफ रहेगा। हवाओं की गति काफी तेज रहेगी। यह 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रह सकता है। 8 फरवरी से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। हवाओं की रफ्तार काफी कम हो सकती है। 8 से 12 फरवरी तक अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री तक रह सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। राजधानी में खास तौर पर रात के तापमान में गिरावट आई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों से आगे निकल चुका है। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें