देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। कई राज्यों में तापमान में भारी गिरावट आई है। इसी के साथ मंगलावर को कई शहरों में कोहरे की हल्की परत छाई रही। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते देखे गए। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा जैसे राज्यों में सात दिनों तक हल्की बारिश हो सकती मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।