Get App

Weather Updates: दिल्ली में छाई रहेगी धुंध, यूपी में शीतलहर की आहट, जानें पूरे देश का मौसम का हाल

Weather Today: दिसंबर की शुरुआत में हल्की ठंड महसूस हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और उत्तर भारत में कोहरे से ठंड बढ़ रही है। दिल्ली में स्मॉग और फॉग का असर जारी है। उत्तर प्रदेश में 15 दिसंबर से ठंड तेज होगी। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तमिलनाडु में चक्रवात 'फेंगल' से सतर्कता बरती जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2024 पर 12:55 PM
Weather Updates: दिल्ली में छाई रहेगी धुंध, यूपी में शीतलहर की आहट, जानें पूरे देश का मौसम का हाल
देशभर में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है। दिल्ली और यूपी में ठंड का प्रभाव अभी हल्का है, लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड का असर निचले इलाकों तक पहुंचने लगा है।(image source: google)

दिसंबर की शुरुआत में ठंड का असर महसूस हो रहा है, लेकिन कड़ाके की ठंड अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद मौसम में बदलाव होगा। दिल्ली में फिलहाल तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। रविवार को हल्का कोहरा और स्मॉग देखने को मिला, और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। राजधानी का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 11°C रह सकता है।उधर, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी है।

बर्फबारी का यह असर निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ा रहा है। उत्तर प्रदेश में 15 दिसंबर से ठंड तेज होने का अनुमान है। IMD ने कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में सर्दी की शुरुआत धीमी है। IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक स्मॉग और फॉग का असर रहेगा। रविवार सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा और स्मॉग छाया रहा। दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन शाम और रात में स्मॉग के साथ हल्का कोहरा लौट सकता है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ठंड ज्यादा महसूस नहीं होगी, लेकिन हल्की सर्दी जरूर महसूस होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें