Get App

Weather Updates: दिल्ली-NCR में बढ़ सकती है कड़ाके की ठंड, UP के कई जिलों में चल रही हैं तेजी हवाएं

Weather Updates: देश के कई राज्य कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे हैं। वहीं कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। जिससे वाहन सड़क पर रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में 22 और 23 जनवरी 2025 को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे आने वाले समय में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 9:56 AM
Weather Updates: दिल्ली-NCR में बढ़ सकती है कड़ाके की ठंड, UP के कई जिलों में चल रही हैं तेजी हवाएं
Weather Updates: दिल्ली में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से लोग परेशान हैं। उत्तर भारत के अभी भी कई राज्य शीत लहर की चपेट में हैं।

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है। हालांकि दिन में हल्की धूप भी निकल आती है। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलती है। लेकिन शीतलहर के सामने धूप बेअसर लग रही है। ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 22 और 23 जनवरी को बारिश हो सकती है। जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक साल 2020 से 2025 के बीच जनवरी महीने में तापमान पहली बार 26 डिग्री से अधिक रहा है। इससे पहले 21 जनवरी 2019 को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

उधर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों में सर्दी और ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई हैं।

दिल्ली में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। दिन के समय अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 21 जनवरी को भी दिन में गर्मी का अहसास होने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली में 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने का भी अनुमान है। ऐसे में अधिकतम तापमान कम होकर 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। 24 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में रविवार को कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें