Get App

Video: रिश्तेदारों को मिला iPhone थीम वाला शादी का कार्ड, हो गए खुश, जब देखा तो उड़ गए होश, वीडियो वायरल

Wedding Card: इन दिनों डिजिटल का जमाना आ गया है। शादी विवाह के निमंत्रण भी डिजिटल तरीके से मिलने लगे हैं। ऐसे ही इन दिनों शादी का एक कार्ड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। रिश्तेदारों ने जैसे ही यह कार्ड देखा तो खुशी से उछल पड़े। लेकिन जब इसे खोला तो उनके होश उड़ गए। आखिर कैसा है यह कार्ड, आइये जानते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2024 पर 3:56 PM
Video: रिश्तेदारों को मिला iPhone थीम वाला शादी का कार्ड, हो गए खुश, जब देखा तो उड़ गए होश, वीडियो वायरल
Wedding Card: वेडिंग कार्ड में दिखाई गई क्रिएटिविटी को कई लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग हैरान रह गए।

शादी पर निमंत्रण कार्ड बेहद अहम होता है। इसके मिलते ही लोग समारोह में पहुंच जाते हैं। इन दिनों शादी के कार्ड की डिजाइन कई तरह की आ गई है। जिससे लोग अपनी पसंद के मुताबिक थीम का चयन करते हैँ। आपके घर में भी शादियों के सीजन में हर साल कुछ नई डिजाइन वाली मोटी दफ्ती के कार्ड जरूर आते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी आईफोन थीम वाला इन्विटेशन कार्ड देखा है? दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया में आईफोन की थीम वाला शादी का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। इस कार्ड को देखते ही लोगों को लगता है कि बतौर निमंत्रण उन्हें आईफोन दिया गया है।

आजकल शादियों की तैयारी में हर चीज काफी ग्रैंड करने की कोश‍िश की जाती है। हर कोई इस दिन को बेहद खास बनाना चाहता है। ऐसे में वेड‍िंग इनव‍िटेशन पर भी ये नया अदांज खूब चर्चा में बना हुआ है। iPhone जैसा दिखने वाला वेडिंग कार्ड इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है।

आईफोन थीम वाला शादी का कार्ड

वीडियो में दिख रहा है कि एक पैकेट में आईफोन रखे हुए हैं। जिन पर दूल्हा और दुल्हन की फोटो स्क्रीन सेवर के तौर पर लगी हुई है। जैसे ही इसे पैकेट से निकाला जाता है। इस पर लाल रिबन लगा हुआ है। इसे खोलते ही इसे पाने वाले की आंखें भी खुल जाएंगी। इसकी वजह ये है कि यह आईफोन नहीं शादी के कार्ड हैं। ये कार्ड बिल्कुल आईफोन की तरह नजर आ रहे हैं। शुरुआत में रिश्तेदारों ने सोचा कि उन्हें निमंत्रण के तौर पर आईकार्ड मिल गया। लेकिन जैसे ही इसे खोलते गए तो आगे का माजरा समझ में आने लगा। ये कार्ड तीन परतों में खुलता है। जिसमें व्हाट्सऐप के मैसेज के स्टाइल में सारी डिटेल्स दी गई हैं। गूगल मैप खोलने के लिए स्कैनर है और आखिर में पारंपरिक तौर पर गणेश जी का चित्र और उसके नीचे मंत्र भी लिखा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें