साइबर क्राइम करने वाले अपराधी तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में लोगों को धोखा देने के लिए लगातार नए तरीके खोज रहे हैं। इसी कड़ी में इन अपराधियों की तरफ से एक नया शब्द गढ़ा गया है, वो है- डिजिटल हाउस अरेस्ट। इस नए तरीके में घोटालेबाज पुलिस अधिकारी, CBI या कस्टम अधिकारी होने का नाटक करते हैं और लोगों को घर पर बंधक बनाकर रखने के लिए बुलाते हैं। फिर वे पीड़ित का बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। हाल ही में इस तरह की धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। इस खबर में साइबर क्राइम के इस नए तरीके और उससे बचने के तरीके के बारे में बताएंगे।
