Ranveer Allahbadia: 'अपने कंटेंट को सावधानी से....', रणवीर इलाहाबादिया के शो में जब बीके शिवानी ने कही थी ये बात

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इंडियाज गॉट लैटेंट शो में उनके कमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। इस बीच आध्यात्मिक गुरु बीके शिवानी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रणवीर के पॉडकास्ट में नजर आई थी। पॉडकास्ट में बीके शिवानी ने मेंटल हेल्थ पर कंटेंट के होने वाले असर को लेकर बात की थी

अपडेटेड Feb 15, 2025 पर 1:09 PM
इस शो में बीके शिवानी ने मेंटल हेल्थ पर कंटेंट के होने वाले असर को लेकर बात की थी

रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इंडियाज गॉट लैटेंट में रणवीर इलाहाबादिया के पैरेंट्स रिलेशन पर कमेंट करने के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। हाल ही में यूट्यूबर समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में शामिल हुए थे, जहां पर उन्होंने ये विवादित बयान दिया था। रणवीर के खिलाफ कई जगह एफआईआर दर्ज हुई हैं।

वही इन सब के बीच सोशल मीडिया पर रणवीर और आध्यात्मिक गुरु बीके शिवानी का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह रणवीर के पॉडकास्ट में नजर आई थी। इस शो में बीके शिवानी ने मेंटल हेल्थ पर कंटेंट के होने वाले असर को लेकर बात की थी।

मेंटल हेल्थ पर कंटेंट डालता है असर


बीके शिवानी ने रणवीर के साथ बातचीत में कहा, "कंटेंट हमारे मेंटल हेल्थ पर काफी गहरा असर डालता है। मैंने पहले भी आपको कहा था कि कंटेंट बनाने में सावधानी जरूरी है। यह बिल्कुल खाने की तरह है, जो आप दूसरों को देंगे, वही उनके दिमाग पर असर डालेगा। अगर आप उन्हें अच्छा और पॉजिटिव कंटेंट देंगे, तो यह फायदेमंद होगा। लेकिन अगर नुकसानदायक कंटेंट देंगे, तो यह आपके कर्म का हिस्सा बनेगा।"

उन्होंने कहा, "पहले हमारे पास ऐसा कंटेंट नहीं था, लेकिन अब हर कोई फोन, ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया से जुड़ा है। अगर किसी को अपना दिमाग मजबूत और आत्मा को शक्तिशाली बनाना है, तो सबसे जरूरी है कि वह कंटेंट पर कंट्रोल रखे।"

सही कंटेंट चुनना क्यों जरुरी

बीके शिवानी के सोच ने सोशल मीडिया और रियलिटी टीवी जैसे प्लेटफॉर्म पर कंटेंट बनाने वालों की जिम्मेदारी को दिखाते हैं। बीके शिवानी ने कहा था कि जो भी कंटेंट बनाया जा रहा है, उसके असर को समझना जरूरी है। आज के समय में जब लोग लगातार सोशल मीडिया पर समय बिता रहे हैं इस दौरान कंटेंट क्रिएटर्स की जिम्मेदारी बड़ी होती है। उनका बनाया गया कंटेंट लोगों की सोच और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

क्या है मामला

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में रणवीर इलाहाबादिया के पैरेंट्स रिलेशन पर कमेंट करने के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। रणवीर इलाहाबादिया का यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया, जिसके बाद से यूट्बर की काफी आलोचना भी की गई। इस मामले में रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। रणवीर ने अपनी बात के लिए माफी मांग ली है, जबकि समय ने यूट्यूब से शो के एपिसोड हटा दिए हैं।

अमेरिका में लगभग 10000 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, नौकरशाही में कटौती के ट्रंप-मस्क के फैसले ने छीना रोजगार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।