Vadodara Hit And Run Case: गुजरात के वडोदरा शहर में गुरुवार (13 मार्च) रात लॉ के एक छात्र ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पन्ना मोमाया ने बताया कि यह दुर्घटना होलिका दहन के दिन देर रात करीब साढ़े 12 बजे करेलीबाग इलाके में मुक्तानंद चौराहे के पास हुई। हादसे के बाद कार चालक 20 वर्षीय रक्षित चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
