जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत ने हाल में कहा है कि करियर बनाने या बिजनेस से जुड़े फैसलों में बच्चों से सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है। 'द पाथ वीडियो सीरीज' के लिए लिंक्डइन के सीईओ रयान रोस्लांस्की (Ryan Roslansky) के साथ एक हालिया इंटरव्यू में कामत ने कहा, '20 साल आगे की प्लानिंग के लिए पिछली पीढ़ी की तरफ नहीं देखें। इसके बजाय यह देखें कि बच्चे क्या कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि बिजनेस क्षेत्र के लीडर्स को यह देखना चाहिए कि 16 साल का लड़का भविष्य में क्या चाह सकता है। उन्होंने कहा, ' यह देखें कि 16 साल का लड़का क्या चाहता है और अगले 10 साल में वह क्या करेगा। साथ ही प्रेरणा लेने के लिए युवा पीढ़ी की तरफ देखें, न कि पुरानी पीढ़ी की तरफ।'
