"येशु येशु" वाले पादरी बजिंदर सिंह पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा- मुझे गले लगाया, गलत तरीके से छुआ

महिला ने यह भी बताया कि उसके पास बहुत सारे में सिम कार्ड हैं और वह महिलाओं से संपर्क करने के लिए लगातार सिम कार्ड बदलता रहता है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पादरी अफीम के व्यापार और "जीबी रोड पर लड़कियों को बेचने" जैसी गतिविधियों में भी शामिल था, जो दिल्ली का एक रेड लाइट एरिया है

अपडेटेड Mar 07, 2025 पर 2:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पादरी बजिंदर सिंह पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा- मुझे गले लगाया, गलत तरीके से छुआ

ग्लोरी एंड विजडम चर्च के पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न, मानसिक यातना और धमकी देने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। महिला ने कहा कि जालंधर के रहने वाले पादरी, जो खुद को "पैगंबर बजिंदर" कहता है, उसने उसे गलत मैसेज भेजे और उसे और उसके परिवार को धमकी भी दी। महिला ने मीडिया को बताया कि वह 2017 में सिंह के नेतृत्व वाले चर्च में शामिल हुई थी और 2023 में उसने इसे छोड़ दिया था।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 2022 में सिंह ने रविवार को उसे चर्च के एक केबिन में अकेले बैठाया और कथित तौर पर उसे गले लगाया और गलत तरीके से छुआ।

फिर, उसने बताया कि यहां से यातनाटएं शुरू हुईं। महिला ने मोहाली में पत्रकारों को बताया, "जब मैं कॉलेज जाती थी तो वे मेरे पीछे गाड़ियां भेजते थे, जो घर तक मेरा पीछा करती थीं। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं चाहती हूं कि मेरे पिता कभी घर वापस न आएं और क्या मैं चाहती हूं कि मेरी मां चर्च से जिंदा न जाए। मैं उदास थी और किसी से अपनी आपबीती सुना नहीं सकती थी।"


महिला ने यह भी बताया कि उसके पास बहुत सारे में सिम कार्ड हैं और वह महिलाओं से संपर्क करने के लिए लगातार सिम कार्ड बदलता रहता है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पादरी अफीम के व्यापार और "जीबी रोड पर लड़कियों को बेचने" जैसी गतिविधियों में भी शामिल था, जो दिल्ली का एक रेड लाइट एरिया है।

उन्होंने आरोप लगाया, "वे महिलाओं के साथ गलत काम करता है और जो भी आवाज उठाता है, उसे मार दिया जाता है या धमकाया जाता है।"

उन्होंने आगे दावा किया कि उनके पास चर्च के प्रमुख प्रधान अवतार का भी एक वीडियो है, जिसमें वह कथित तौर पर उनसे इस मामले को भीतर ही सुलझाना के लिए कह रहा है।

इसके अलावा, महिला के पति ने कहा कि पादरी की ओर से महिला को भेजे गए वीडियो मैसेज और अवतार के उनके घर आने की CCTV फुटेज सहित सभी सबूत पुलिस को दे दिए गए हैं।

सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि "वह कहीं भागा नहीं है।" उन्होंने कहा, "मेरे घर में दो बच्चे हैं, मैं छोटे बच्चों का पिता हूं, मैं ऐसा गलत काम कभी नहीं कर सकता।" उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने उनके साथ गलत किया है।

पादरी का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह एक सभा में अपने दर्शकों को संबोधित कर रहे हैं, जहां वह उनसे उन महिलाओं को न्याय दिलाने में मदद करने की अपील करते दिख रहे हैं, जिन्होंने उन पर आरोप लगाया है।

वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, "मेरे पास उनके नाम और नंबर हैं, और मैं आपको बताऊंगा कि हमें किसके घर झंडे लेकर जाना है।"

जालंधर जिले के ACP बबनदीप सिंह ने पुष्टि की कि महिला अपनी मां, भाई और पति के साथ अपना बयान दर्ज कराने आई थी। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 354 A (यौन उत्पीड़न), 354 D (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने पादरी की गिरफ्तारी और पीड़िता की सुरक्षा की मांग की।

सिंह की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फॉलोइंग है, उनका कंटेंट अक्सर यूट्यूब शॉर्ट्स और इंस्टाग्राम रील्स पर दिखाई देता है। पिछले कुछ महीनों में अभिनेता चंकी पांडे और आदित्य पंचोली सहित कई मशहूर हस्तियों ने उनका समर्थन किया है।

पहले गला दबाया फिर किए लाश के टुकड़े, बेटी के पड़ोसी के घर जाने से नाराज पिता बना दरिंदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।