महिला का नाम Sunny Leone, पति Jonny Sins! फर्जी अकाउंट से महतारी वंदन योजना के 1000 रुपए हासिल करता रहा धोखेबाज

फाइल में लाभार्थी का नाम सनी लियोन और पति का नाम जॉनी सिंस दिखाया गया है। आवेदन बस्तर जिले के तालूर सेक्टर में आंगनबाडी लेवल पर मिला था। फाइल में बताया गया कि आंगनवाड़ी और एक दूसरे सुपरवाइजर ने इसका "वेरिफिकेशन" किया था। इसमें यह भी कहा गया है कि व्यक्ति को दस महीने - मार्च से दिसंबर - के लिए लाभार्थी राशि मिली है

अपडेटेड Dec 22, 2024 पर 9:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
महिला का नाम Sunny Leone, पति Jonny Sins! फर्जी अकाउंट से महतारी वंदन योजना के 1000 रुपए हासिल करता रहा धोखेबाज

छत्तीसगढ़ में एक कथित धोखेबाज ने एक्ट्रेस सनी लियोन के नाम पर एक ऑनलाइन अकाउंट खोला है और 1,000 रुपए हासिल करने में कामयाब रहा है। यह रकम सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को मासिक रूप से दी जाती है। यह योजना सत्तारूढ़ बीजेपी की ओर से घोषणा पत्र में किया गया अहम वादा था, जिसका मकसद महिला सशक्तिकरण है। बस्तर जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Indian Express ने महतारी वंदन योजना की वेबसाइट की जांच की, जहां कोई भी योजना के हर एक लाभार्थी को दिए गए एक यूनिक कोड को दर्ज करके लाभार्थी का डिटेल देख सकता है। एक बार कोड और कैप्चा दर्ज करने के बाद, कोई PDF फाइल डाउनलोड कर सकता है और जांच सकता है कि लाभार्थी को अब तक कितना पैसा मिला है।

10 महीने तक मिलता रहा योजना का पैसा


फाइल में लाभार्थी का नाम सनी लियोन और पति का नाम जॉनी सिंस दिखाया गया है। आवेदन बस्तर जिले के तालूर सेक्टर में आंगनबाडी लेवल पर मिला था। फाइल में बताया गया कि आंगनवाड़ी और एक दूसरे सुपरवाइजर ने इसका "वेरिफिकेशन" किया था। इसमें यह भी कहा गया है कि व्यक्ति को दस महीने - मार्च से दिसंबर - के लिए लाभार्थी राशि मिली है।

संपर्क करने पर, बस्तर कलेक्टर हारिस एस ने कहा, "हम मामले को देख रहे हैं।" बस्तर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर जिला प्रशासन की ओर से कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने 4 दिसंबर को राज्य की 70 लाख विवाहित महिलाओं को योजना की दसवीं किस्त के रूप में कुल 652.04 करोड़ रुपए जारी किए। अब तक इस योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में 5,000 करोड़ रुपए से ज्यादा भेजे जा चुके हैं।

Gujarat: ऑनलाइन देख कर बम बनाना सीखा, पार्सल से भेजा ससुराल, पत्नी से तलाक के बाद से लेना चाहता था बदला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।