Viral Video: दूल्हे की खोज में निकली लड़की, पोस्टर लेकर मुंबई के 'गेट वे ऑफ इंडिया' में करने लगी इंतजार

शादी का सीजन शुरू होते ही मुंबई की सायली सावंत ने शादी फोबिया से बाहर निकलने और अपनी शादी पक्की करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने बायोडाटा का पोस्टर बनाकर ताज होटल, मरीन ड्राइव जैसे स्थलों पर खड़े होकर दूल्हे की तलाश शुरू की। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो गया, जिसे हजारों लोग देख और सराह रहे हैं। कई लोगों ने शुभकामनाएं दीं, तो कुछ ने मजाकिया प्रतिक्रिया दी

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 5:08 PM
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक लड़की ने शादी पक्का करने का एक अनोखा तरीका निकाला है।(image source: google)

शादी का सीजन शुरू हो चुका है जिसकी वीडियो और तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं, हर कोई अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने को तैयार है। लेकिन कुछ लोग शादी के बारे में सोचने से डरते हैं, या फिर शादी को लेकर असमंजस में होते हैं, जिसे "शादी फोबिया" कहा जाता है। मुंबई की एक लड़की ने इसी फोबिया से बाहर निकलने और अपनी शादी पक्की करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। सायली सावंत नाम की इस लड़की ने अपनी शादी की तलाश में सोशल मीडिया और सार्वजनिक जगहों की मदद ली।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटों और तस्वीरों को देख जिन लोगों की नहीं हो रहीं। वो सोच में पड़ गए हैं ऐसे में मुंबई की एक लड़की ने इस फोबिया से बाहर निकलने के लिए और अपनी शादी पक्की करने के लिए अपने बायो डाटा का एक पोस्टर अपने हाथ में लेकर खड़ी हो गई।

सड़क पर खड़े होकर दूल्हे की तलाश


सायली ने अपने बायो डाटा का पोस्टर तैयार किया और उसे हाथ में लेकर मुंबई के प्रमुख स्थलों जैसे ताज होटल, मरीन ड्राइव और गेटवे ऑफ इंडिया पर खड़े होकर दूल्हे की खोज शुरू कर दी। पोस्टर में सायली ने अपनी फोटो और विवरण साझा किया है, जिसमें उनकी शिक्षा (M.Com), उम्र (31 साल), नौकरी की जानकारी साझा की, पसंद का लड़का, उसकी हाइट और अगर वह मुंबई का हो तो यह और भी अच्छा होगा, जैसी बातें उसमें लिखी हैं। सायली की इस अनोखे कहम ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, और कई लोग उनकी इस सोच को सराह रहे हैं।

वायरल वीडियो

वीडियो में लोग सायली को पोस्टर के साथ खड़ा देख हैरान हो जाते हैं, और कई लोग तो शादी का प्रपोजल भी देने लगे। कुछ ने उसे शुभकामनाएं दीं और उसके साहस की तारीफ भी की। सायली ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘लग्नचा (विवाह) बायोडाटा'।

View this post on Instagram

A post shared by

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।