World Cup 2023: भारत में ग्रैंड वेलकम देख भावुक हुए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम, नहीं थी ऐसी मेहमाननवाजी की उम्मीद

World Cup 2023: भारतीयों की मेहमाननवाजी से पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस फूले नहीं समां रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स भारत को इस ग्रैंड वेलकम के लिए धन्यवाद कर रहे हैं। पाक टीम के कप्तान बाबर आजम, स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय अधिकारियों के साथ-साथ इंडियन फैंस को भी धन्यवाद दिया

अपडेटेड Sep 28, 2023 पर 11:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
World Cup 2023: भारत में हुए इस भव्य स्वागत का पाकिस्तानियों को भरोसा ही नहीं हो रहा है

World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार को सात साल में पहली बार भारत के दौरे पर पहुंची, जहां उसे पांच अक्टूबर से शुरु होने वाले वनडे विश्व कप में हिस्सा लेना है। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंची। पाक टीम दुबई से यहां पहुंची और टीम हैदराबाद में काफी समय बिताएगी। टीम बुधवार को तड़के लाहौर से रवाना हुई थी और बुधवार रात को यहां पहुंची। पाकिस्तान विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरु करने से पहले 29 सितंबर को न्यूजीलैंड और 3 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यात्रा करने से 48 घंटे पहले ही भारतीय वीजा मिला। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते दोनों टीमें एशिया कप और ICC टूर्नामेंट में एक दूसरे से खेलती हैं। केवल मोहम्मद नवाज और सलमान अली आगा क्रिकेट के लिए भारत का दौरा कर चुके हैं। बाबर चोट के कारण 2016 में भारत में T-20 विश्व कप में खेले थे।

ग्रैंड वेलकम देख भावुक हुए पाकिस्तानी कप्तान


भारत पहुंचने पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हैदराबाद एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पाकिस्तानी खिलाड़ी हैदराबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे तो सुरक्षा कर्मियों की ओर से रोके गए उत्साहित क्रिकेट फैंस की भीड़ ने टीम के कप्तान बाबर आजम और अन्य खिलाड़ियों का शानदार वेलकम किया। इस दौरान हर खिलाड़ी को गले में शाल जैसा कुछ पहनाकर परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से शेयर वीडियो में बाबार आजम गले में भगवा रंग का शाल पहने दिख भी रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

भारत में हुए इस भव्य स्वागत का पाकिस्तानियों को भरोसा ही नहीं हो रहा है। भारतीयों की मेहमाननवाजी से पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस फूले नहीं समां रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स भारत को इस ग्रैंड वेलकम के लिए धन्यवाद कर रहे हैं। पाक टीम के कप्तान बाबर आजम, स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय अधिकारियों के साथ-साथ इंडियन फैंस को भी धन्यवाद दिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लिखा कि वह भारत में प्यार और समर्थन से अभिभूत हैं। जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन ने इसे भव्य स्वागत बताया। दोनों खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कीं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की प्रबंध समिति के प्रमुख जका अशरफ ने टीम की रवानगी से पहले पत्रकारों से कहा, "BCCI (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) को आश्वस्त किया है कि सभी टीमों को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी और उनकी अच्छी देखभाल की जाएगी इसलिए हमारी टीम के लिए भी मुझे कुछ अलग की उम्मीद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि हमारी टीम को भारत में कोई परेशानी होगी।"

टीम की रवानगी से पहले बाबर ने भारत में खेलने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया था। विशेषकर अहमदाबाद में खेलने के लिए जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी टीम का सामना एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने मेजबान देश से होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।