World Diabetes Day 2022: दिल्ली-NCR में 29% डायबिटीज के मरीज, शादीशुदा लोग कभी न करें ये गलतियां, नासूर बन जाएगी बीमारी

World Diabetes Day2022: डायबिटीज की चपेट में आने के बाद पूरी जिंदगी ब्लड शुगर लेवल को मॉनिटर करना पड़ता है। डायबिटीज के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 14 नंवबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। डॉक्टरों का मानना है कि डायबिटीज के मरीजों को कुछ गलतियों से बचना चाहिए

अपडेटेड Nov 14, 2022 पर 7:16 AM
Story continues below Advertisement
अब 25 साल से कम उम्र के लोग भी डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं।

World Diabetes Day2022: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो शरीर में चुपके हमला करती है। जब तक पता चलता है तब तक शरीर खोखला हो चुका होता है। पूरी दुनिया में करोड़ों लोग डायबिटीज की बीमारी के शिकार है। डायबिटीज के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 14 नवंबर को विश्व डायबिटीज दिवस (World Diabetes Day) के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली-NCR में 25 साल से कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। एक निजी लैब ने मार्च से अक्टूबर के बीच खून में शुगर की जांच के लिए 1.76 लाख से अधिक लोगों की ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन टेस्ट किया। उनमें 29 फीसदी लोगों में डायबिटीज पाया गया है।

डायबिटीज के शिकार सबसे ज्यादा पुरुष

इस रिपोर्ट में महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा डायबिटीज के शिकार पाए गए हैं। यह रिपोर्ट उन लोगों काडेटा है। जिन्होंने डायबिटीज के लिए खुद से जांच कराई। लैब से मिली जानकारी के मुताबिक, मार्च-अक्टूबर 2022 के बीच दिल्ली-NCR में कुल 1,76,086 ब्लड सैंपल का टैस्ट किया गया। इन सैंपल में से 51,687 (करीब 29.3 फीसदी) में डायबिटीज की शिकायत पाई गई। इसमें 40 से 60 साल के 44.6 फीसदी, 60 साल से ज्यादा उम्र के 13.5 फीसदी लोग डायबिटीज के शिकार मिले। वहीं महिलाओं में 41 फीसदी और पुरुषों में 59 फीसदी लोगों में डायबिटीज की शिकायत मिली। इस मामले में डॉक्टरों का भी कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। वरना इनके लिए यह बीमारी नासूर बन सकती है।

High Cholesterol को जड़ से खत्म करेंगी ये 2 चीजें, झट से कम होगा LDL लेवल, जानिए कैसे


शादीशुदा लोग ध्यान रखें

डायबिटीज की वजह से महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी कम हो सकती है। जिसके कारण बच्चा ना होना यानी बांझपन की समस्या (Diabetes Complications) पैदा हो सकती है। डायबिटीज के कारण पुरुष और महिला के हॉर्मोन में असंतुलन आ जाता है। जिसके कारण प्रजनन के लिए जरूरी महिलाओं में ओव्युलेशन और पुरुषों के स्पर्म खराब हो जाते हैं। इससे गर्भधारण करने में कठिनाई या खत्म होने का खतरा पैदा हो सकता है।

एक्सरसाइज हमेशा करें

सुस्ती भरी लाइफस्टाइल सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। ये ना सिर्फ मोटापा बल्कि बल्ड शुगर भी तेजी से बढ़ाती है। वहीं एक्टिव लाइफस्टाइल ना सिर्फ ब्लड शुगर बल्कि पूरी सेहत के लिए फायदेमंद है। अपनी लाइफस्टाइल में हर दिन एक्सरसाइज करने का रुटीन जरूर बनाएं। शुरुआत में बहुत भारी-भरकम एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।

काबू में रखें तनाव

सेहत के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक तनाव लेना है। ये आपके हार्मोन, मानसिक और शारीरिक सेहत पर भी असर डालता है। यह हॉर्मोन प्रजनन के लिए जरूरी हॉर्मोन को कम कर देता है। जिसके कारण फर्टिलिटी कम हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को तनाव से बिल्कुल दूर रहने की सलाह देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।