World Diabetes Day2022: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो शरीर में चुपके हमला करती है। जब तक पता चलता है तब तक शरीर खोखला हो चुका होता है। पूरी दुनिया में करोड़ों लोग डायबिटीज की बीमारी के शिकार है। डायबिटीज के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 14 नवंबर को विश्व डायबिटीज दिवस (World Diabetes Day) के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली-NCR में 25 साल से कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। एक निजी लैब ने मार्च से अक्टूबर के बीच खून में शुगर की जांच के लिए 1.76 लाख से अधिक लोगों की ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन टेस्ट किया। उनमें 29 फीसदी लोगों में डायबिटीज पाया गया है।
