Get App

2024 में पाकिस्तानियों ने भारत के बारे में क्या-क्या सर्च किया? खाने से लेकर दादी के मरने तक का पूछा गया सवाल

Pakistan Google Search History: पाकिस्तान में 2024 का साल इंटरनेट सर्च के मामले में बेहद मजेदार और हैरान कर देने वाला रहा। गूगल ने हाल ही में सर्च किए गए सवालों और विषयों की लिस्ट जारी की, जिसने पाकिस्तानियों की सोच, रुचि और पसंद का दिलचस्प आइना दिखाया। आइए जानते हैं कि इस पड़ोसी देश में सबसे ज्यादा क्या-क्या सर्च किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2024 पर 2:09 PM
2024 में पाकिस्तानियों ने भारत के बारे में क्या-क्या सर्च किया? खाने से लेकर दादी के मरने तक का पूछा गया सवाल
भारत से जुड़ी शख्सियतों को किया सर्च

अगर आपको लगता है कि 2024 में पाकिस्तानियों ने भारत के बारे में कुछ नहीं सर्च किया, तो आप गलत हैं। पाकिस्तानियों ने गूगल पर जो सर्च किया, उसे देखकर आपको भी हैरानी होगी। भारत से जुड़ी जानकारी में उनका इतना इंटरेस्ट था कि गूगल को शायद लगता होगा, ‘क्या मैं भारतीय दूतावास हूं?’ पाकिस्तानियों ने गूगल पर भारत के बारे में इतनी चीजें सर्च की कि भारतीयों ने भी उतना नहीं किया होगा। अगर आप पूरी लिस्ट देखेंगे, तो दिमाग घूम जाएगा। पाकिस्तानियों ने भारत की मशहूर शख्सियतों, बॉलीवुड फिल्मों, क्रिकेट मैचों और यहां तक कि खाने-पीने की चीजें भी सर्च कीं। जैसे, भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, बॉलीवुड फिल्मों के बारे में सवाल, और यहां तक कि बनाना ब्रेड और तवा कलेजी जैसी रेसिपी भी ढूंढी गई।

इस सर्च ट्रेंड से यह साफ है कि पाकिस्तानियों में भारत के बारे में जानने का इतना क्रेज था कि गूगल को भी समझ में आ गया होगा कि अब ये सिर्फ इंटरनेट नहीं, बल्कि एक ‘भारत-फैन क्लब’ बन चुका है।

भारत से जुड़ी शख्सियत

पाकिस्तानियों ने जो सर्च किया, उसमें सबसे पहले आता है अब्बास अत्तार का नाम – एक ईरानी फोटोग्राफर जिनकी फोटोग्राफी और धार्मिक लेखों में पाकिस्तानियों को जबरदस्त इंटरेस्ट था। इसके बाद पाकिस्तानी लोगों ने साजिद खान, यानी भारतीय फिल्म निर्देशक, के बारे में भी बहुत कुछ जानने की कोशिश की। साजिद खान के प्रति पाकिस्तानियों का प्यार देख कर गूगल भी सोचने लगा होगा कि ये पाकिस्तानी तो बॉलीवुड के फैन क्लब के मेंबर हो गए हैं!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें