Get App

ये शादी नहीं इश्क है, जब राकेश झुनझुनवाला ने की थी अपनी पत्नी रेखा की तारीफ

एक बार दिग्गज निवेशक झुनझुनवाला ने अपने फैसलों पर अपनी पत्नी के असर के बारे में चर्चा की थी। जब उनसे यह पूछा गया था कि उनके लिए गए फैसलों में उनकी पत्नी की क्या भूमिका रहती है? इस पर राकेश ने जवाब देते हुए कहा था कि रेखा को स्टॉक के बारे में कुछ भी नहीं पता है, झुनझुनवाला ने उन्हें अपने माता-पिता के बाद अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताया

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Aug 12, 2023 पर 5:24 PM
ये शादी नहीं इश्क है, जब राकेश झुनझुनवाला ने की थी अपनी पत्नी रेखा की तारीफ
दिवंगत राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) को भारत के दिग्गज शेयर बाजार निवेशक और बिग बुल के तौर पर याद किया जाता है

दिवंगत राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) को भारत के दिग्गज शेयर बाजार निवेशक और बिग बुल के तौर पर याद किया जाता है। झुनझुनवाला अक्सर निवेश के साथ साथ पब्लिकली अपनी सोशल और पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा करने के लिए भी जाने जाते थे। ऐसे ही एक बार दिग्गज निवेशक झुनझुनवाला ने अपने फैसलों पर अपनी पत्नी के असर के बारे में चर्चा की थी। जब उनसे यह पूछा गया था कि उनके लिए गए फैसलों में उनकी पत्नी की क्या भूमिका रहती है? इस पर राकेश ने जवाब देते हुए कहा था कि रेखा को स्टॉक के बारे में कुछ भी नहीं पता है, झुनझुनवाला ने उन्हें अपने माता-पिता के बाद अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताया।

क्या कहा था झुलझुनवाला ने

झुनझुनवाला ने अपने 60वें जन्मदिन पर सीएनबीसी-टीवी18 पर एक इंटरव्यू में कहा था कि शुरुआती दौर में मेरा साथ देने के अलावा मेरे साथ जो अनिश्चितता उन्होंने झेली वह काबिलेतारीफ है। अपनी शादी के बारे में बताते हुए, झुनझुनवाला ने कहा रूढ़िवादी मारवाड़ी परिवार में, कोई भी अपनी बेटी की शादी शेयर बाजार में काम करने वाले व्यक्ति से नहीं करता था क्योंकि यह कोई स्थिर नौकरी नहीं थी। झुनझुनवाला के पिता ने एक फैक्ट्री स्थापित की थी और झुनझुनवाला के ससुराल वालों को लगा कि वह उस फैक्ट्री में काम करेंगे, और इसलिए सगाई के लिए सहमत हो गए। लेकिन झुनझुनवाला ने अपने ससुर को फोन किया और बताया कि वह फैक्ट्री में काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सर, आप सगाई तोड़ सकते हैं, लेकिन मैं शेयर बाजार जाने वाला हूं।

जया प्रदा को हुई 6 महीने तक जेल की सजा, थियेटर में काम करने वाले कर्मचारियों ने लगाया था ये बड़ा आरोप

अमीर परिवार से ताल्लुक रखती थीं रेखा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें