बाबा रामदेव ने घोड़े के साथ लगाई दौड़, उस पर अमेरिकी अरबपति ने किया ऐसा कमेंट कि योग गुरु ने कर दिया ब्लॉक!

बाबा राम देव के इन दावों पर अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन ने कई तरह के सवाल उठाए। अमेरिकी कारोबारी ने बाबा रामदेव के एंटी-एजिंग (यानी उम्र बढ़ने को रोकने) के दावों पर सवाल उठाया और भारत में वायु प्रदूषण के बारे में चिंता जताई

अपडेटेड Feb 19, 2025 पर 6:30 PM
बाबा रामदेव ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह घोड़े के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Baba Ramdev Viral Video :  योग गुरु और पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव का एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में है। इस वीडियो में बाबा राम देव घोड़ के साथ दौड़ लगाते हुए दिख रहे हैं। वहीं बाबा राम देव का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को देखकर लोग बाबा रामदेव के फीटनेस की काफी चर्चा करने लगे। वहीं ये वीडियो पर अमेरिकी अरबति ब्रायन जॉनसन ने एक ऐसा कमेंट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छिड़ गई। अमेरिकी कारोबारी ने ये बी दावा किया कि बाबा रामदेव के एंटी-एजिंग दावों पर सवाल उठाने के बाद उन्होंने, मुझे अपनी X प्रोफाइल से ब्लॉक कर दिया।

बाबा राम देव ने पोस्ट किया था वीडियो

बता दें कि मंगलवार को बाबा रामदेव ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह घोड़े के साथ दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "घोड़े की तरह तेज दौड़ने की ताकत, मजबूत इम्युनिटी, एंटी-एजिंग और पावर चाहिए तो स्वर्ण शिलाजीत एवं इम्यूनोग्रिट गोल्ड खाइए।" बता दें कि स्वर्ण शिलाजीत और इम्यूनोग्रिट गोल्ड पतंजलि के उत्पाद हैं, जिसे रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने 2006 में स्थापित किया था।


अमेरिकी अरबपति ने उठाए सवाल

वहीं बाबा राम देव के इन दावों पर अमेरिकी अमेरिकी और बायोहैकर ब्रायन जॉनसन ने कई तरह के सवाल उठाए। अमेरिकी कारोबारी ने बाबा रामदेव के एंटी-एजिंग (यानी उम्र बढ़ने को रोकनेके दावों पर सवाल उठाया और भारत में वायु प्रदूषण के बारे में चिंता जताई। ब्रायन जॉनसन ने अपने पोस्ट में लिखा कि, "इस समय हरिद्वार में वायु गुणवत्ता PM 2.5 36 µg/m³ है, जो एक दिन में 1.6 सिगरेट पीने के बराबर है।" उन्होंने आगे दावा किया कि, "इस तरह के प्रदूषण के संपर्क में आने से हृदय रोग का जोखिम 40-50% बढ़ जाता है, फेफड़ों के कैंसर का जोखिम तीन गुना बढ़ जाता है और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और समय से पहले आदमी को मौत के मुंह में ले जाता है। इस सभी कारणों से आपकी उम्र 7 साल तक घट सकती है।"

अमेरिकी कारोबारी ने आगे दावा किया कि बाबा राम देव के पोस्ट पर कमेंट करने के बाद उन्होंने, मुझे ब्लाक कर दिया। ब्रायन जॉनसन ने पिछले साल निकिल कामथ के पॉडकास्ट के दौरान भी भारत की वायु गुणवत्ता पर चिंता जताई थी। उन्होंने पॉडकास्ट बीच में ही छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें भारत की खराब हवा से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।