Get App

Youtuber रणवीर इलाहाबादिया ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अलग-अलग FIR को एक जगह करने की मांग

माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों की बड़े पैमाने पर आलोचना हो रही है। इस सिलसिले में देश भर में कई जगहों पर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ पुलिस में कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। कॉमेडियन समय रैना इस शो को आयोजित करते थे। विवाद के बाद उन्होंने अपने Youtube चैनल से शो के सभी वीडियो डिलीट कर दिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 2:11 PM
Youtuber रणवीर इलाहाबादिया ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अलग-अलग FIR को एक जगह करने की मांग
कॉमेडियन समय रैना इस शो को आयोजित करते थे। विवाद के बाद उन्होंने अपने Youtube चैनल से शो के सभी वीडियो डिलीट कर दिए।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया ने यूट्यूब पर इंडियाज गॉट लेटेंट शो के दौरान कथित तौर पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दर्ज FIR के मामले में शुक्रवार को सु्प्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने इन्फ्लुएंसर की ओर से पेश वकील अभिनव चंद्रचूड़ की दलीलों पर गौर किया और कहा कि याचिका दो-तीन दिन में लिस्टेड की जाएगी। चंद्रचूड़ ने इस आधार पर तुरंत सुनवाई की मांग की कि इलाहाबादिया को आज असम पुलिस ने तलब किया है।

माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों की बड़े पैमाने पर आलोचना हो रही है। इस सिलसिले में देश भर में कई जगहों पर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ पुलिस में कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

कॉमेडियन समय रैना इस शो को आयोजित करते थे। विवाद के बाद उन्होंने अपने Youtube चैनल से शो के सभी वीडियो डिलीट कर दिए।

इलाहाबादिया ने अपने वकील और पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ के बेटे अभिनव चंद्रचूड़ के जरिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें अलग-अलग राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज FIR को एक साथ जोड़ने की मांग की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें